नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: हिसार कॉलेज का नाम बदला

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: हिसार कॉलेज का नाम बदला

चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हिसार कॉलेज का नाम बदल दिया है। राजकीय महाविद्यालय हिसार को अब नए नाम से जाना व पहचाना जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने हिसार कॉलेज को नया नाम दिया है। राजकीय महाविद्यालय हिसार नाम बदलकर गुरु गोरक्षक जी राजकीय महाविद्यालय हिसार किया गया है। इस संबंध में वीरवार को हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी कॉलेज प्रिंसिपल व अन्य संबंधित विभागों को दी गई है।

Haryana