हरियाणा: नायब सैनी ने ली सीएम पद की शपथ, 13 विधायक बने मंत्री

हरियाणा: नायब सैनी ने ली सीएम पद की शपथ, 13 विधायक बने मंत्री

चंडीगढ़। नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, चिराग पासवान समेत कई बड़े नेता मंच पर उपस्थित रहे।

नायब सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, अनिल विज, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, श्रुति चौधरी, आरती राव, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण कुमार बेदी और गौरव गौतम शामिल हैं।

नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में रखा गया। बता दें कि बीते माह हरियाणा विधानसभा चुनाव हुए। इसमें भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। इसी साल मार्च में नायब सैनी सीएम बने। भाजपा ने सभी को हैरान करते हुए नेतृत्व परिवर्तन कर दिया। इसके बाद मनोहर लाल के उत्तराधिकारी के रूप में नायब सिंह सीएम बनाए गए थे।

54 साल के सैनी 1996 में आरएसएस से जुड़े थे। 2009 में हरियाणा की नारायणगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव लड़े और हार गए। 2014 में पहली बार विधायक बने और राज्य मंत्री बनाये गए। 2019 में पहली बार कुरुक्षेत्र से सांसद बने। 2023 में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और 2024 में हरियाणा के 11वे सीएम बने। अब दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली है।

Breaking News