नवनिर्मित सुलभ सुविधा घर (युरिनल) का लोकार्पण सभापति ने किया

नवनिर्मित सुलभ सुविधा घर (युरिनल) का लोकार्पण सभापति ने किया

देवास। सुपर मार्केट मे स्थित व्यापारियों व दूर दराज व शहर से कपडे व अन्य सामग्री क्रय करने आने वाले ग्राहको की सुलभ सुविधा घर (युरिनल) की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुपर मार्केट के व्यवसाईयों के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन से नवीन सुलभ सुविधा घर (युरिनल) निर्माण की मांग की गई थी। व्यवसाईयों की मांग पर नगर निगम द्वारा मार्केट परिसर मे सार्वजनिक युरिनल का जिसमे महिलाओं के लिए 2 सुविधा घर एवं पुरूषों के लिए 2 नवीन सुविधा घर का निर्माण किया गया। उक्त नवीन सार्वजनिक सुविधा घर (युरिनल) का सभापति रवि जैन के द्वारा 10 अक्टुबर गुरूवार को निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा के साथ अवलोकन कर नवीन सुविधा घर (युरिनल) का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सभापति ने कहा कि सुपर मार्केट शहर का बडा व्यवसाय का मार्केट है जिसमे शहर व दूर दराज से कपडे, फेंसी व अन्य सामग्री की खरीदी करने आने वाले नागरिको तथा सुपर मार्केट के व्यापारियों के साथ ही विशेष रूप से महिलाओं की सुलभ सुविधा घर (युरिनल) की सुविधाओं हेतु निगम द्वारा युरिनल का नवीन निर्माण किया गया। जिसको आम नागरिको की सुविधा हेतु लोकार्पित किया गया। इस दौरान अतिथीयो का स्वागत सुपर मार्केट के व्यवसाईयों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुपर मार्केट व्यापारी संघ अध्यक्ष अर्जुन यादव सहित कन्हैयालाल रिझवानी, मुर्तुजा अली, अरविन्द महाजन, अमन दुआ निगम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हरेन्द्रसिह ठाकुर, श्याम सुन्दर रघुवशी, अरूण तोमर आदि सहित मार्केट के व्यवसाई उपस्थित रहे।

Madhya Pradesh State