मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। उत्तराखंड से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हैलिकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस आपात लैंडिंग के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस लैंडिंग की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी इलाके में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। हालांकि मौसम खराब होने को फिलहाल वजह बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी विमान में ही सवार थे। हालांकि लैंडिंग के तुरंत बाद दोनों ही अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये विमान रालम इलाके में उतारा गया है। यहां से दोनों अधिकारियों को फिलहाल नजदीकी गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

 

 

Breaking News